सिपाही की पत्नी लगा रही न्याय की गुहार! पहले रेप, फिर शादी और अब घर से बेदखल …..

पिछले तीन दिनों से विवाहिता न्याय की गुहार लगाते हुए अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगा रही है। मगर अधिकारी मानों कुम्भकर्णी नींद सो रहे हैं।

डिजिटल डेस्क: हापुड़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पीएसी में तैनात एक सिपाही ने पहले तो महिला को प्रेमजाल में फंसाया फिर रेप जैसा जघन्य अपराध किया और फिर जेल जाने के डर से महिला के साथी शादी रचा ली। अब जब थोड़ा समय बीता तो सिपाही ने उसको घर से निकाल दिया। अब पिछले तीन दिनों से विवाहिता न्याय की गुहार लगाते हुए अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगा रही है। मगर अधिकारी मानों कुम्भकर्णी नींद सो रहे हैं। इस पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल पूरा मामला हापुड़, थाना बाबूगढ़ के गांव उपेडा का है। जहाँ PAC में तैनात एक सिपाही ने एक महिला को अपने प्रेमजाल में फंसकर उसके साथ कुकृत्य किया और फिर जब जेल की याद आई तो डर के मारे उसने उस महिला से शादी रचाने का ढोंग कर शादी के कुछ समय बाद उसे छोड़ दिया। अब महिला सिपाही के वर्दी में छुपे इस दरिंदे के सच को सामने लाने के लिए अधिकारीयों के दफ्तर के चक्कर काटते फिर रही है। विवाहिता पिछले तीन दिनों से भूखी प्यासी अपने पति की चौखट पर पड़ी है। उधर महिला के सास ससुर ने अपने आरोपी पुत्र व विवाहिता को संपत्ति से बेदखल कर दिया है।

इस बीच इंसाफ की गुहार लगाते महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस की आँखे खुली और वो घटना स्थल पर पहुँच कर जांच में जुट गई है। बता दें, आरोपी PAC सिपाही पिछले लम्बे समय से सस्पेंड चल रहा है। अब देखना यह होगा कि आखिर हापुड़ पुलिस कब तक महिला को न्याय दिलाती है।

Related Articles

Back to top button