
UP News: यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। धोखधड़ी और रुपये लेकर सरकारी नौकरी के लिए होने वाली परीक्षाओं को पास कराने वाले गैंग का फंडाफोड़ करते हुए गैंग के 8 सदस्यों और तीन फ़र्ज़ी अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार किया लिया है। गिरफ्तार किए गए जालसाजों के कब्जे से 37 परीक्षा एडमिट कार्ड, 7 एप्लिकेशन, मोहर, स्कैनर, 11 मोबाइल फोन, एक लेपटॉप बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार ये गैंग रुपये लेकर फ़र्ज़ी एडमिट कार्ड से परीक्षा केंद्रों में फ़र्ज़ी तरीके से अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाते थे। परीक्षा पास करवाने की एवज में अभ्यर्थियों से लाखों रुपए वसूलते थे। गिरफ्तार राजकुमार, सोनू, नवनीत और गौरव का पिछला भी है आपराधिक रिकार्ड है।
गिरोह के बारे में पुलिस को शिकायत मिली थी। इसके आधार पर टीम ने जांच की, तो गैंग से 11 सदस्य हत्थे चढ़ गए। बुलन्दशहर कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तारी गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार किया, ईसकी जानकारी एसपी सिटी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया।









