Dudhwa National Park: दो हाथियों की बेमिसाल जोड़ी, अकेली दुर्गा को मिला गौरी का साथ,वीडियो वायरल

लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में इन दिनों दो बेसहारा हाथी अब एक दूसरे का सहारा और पसंद बन गए है जिसे भाग्य का मिलन बताया जा रहा है.2018 और 2023 में दो बेसहारा मादा हाथियों को झुंड से बिछड़ने के बाद बिजनौर से दुधवा लाया गया था.

लखीमपुर खीरी- वैलकम टू दुधवा नेशनल पार्क…दुधवा नेशनल पार्क में लोग घूमने फिरने के लिए आते है.और यहां पर जानवरों को इतना करीब देखकर खुश हो जाते है.लेकिन इस पार्क में हाथियों की ऐसी स्टोरी सुनने को मिल रही है, जिसे जानकर आप लोग खुश हो जाएंगे.

जी हां,दरअसल लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में इन दिनों दो बेसहारा हाथी अब एक दूसरे का सहारा और पसंद बन गए है जिसे भाग्य का मिलन बताया जा रहा है.2018 और 2023 में दो बेसहारा मादा हाथियों को झुंड से बिछड़ने के बाद बिजनौर से दुधवा लाया गया था. जहां पर पहले दोनों मादा हाथी एक अनाथ की तरह जीवन व्यतीत कर रहे थे.

2018 में बिजनौर में झुंड से बिछड़ने पर आई दुर्गा पिछले कई सालों से अकेली थी. फिर 2023 में बिजनौर से ही नवरात्र के मौके पर आई सात साल की छोटी सी हथिनी गौरी भी बिना मां के जीवन व्यतीत कर रही थी. पर पता है क्या?…पहले से ही अकेली दुर्गा ने गौरी के अकेलेपन को समझा और गौरी को मां जैसा साया देने की कोशिश की और अब पूरी तरीके से दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखी जा रही है.दोनों एक साथ खेलते घूमते है. सोनारीपुर रेंज में इन दोनों हथनियों को महावत की खास देखरेख में रखा गया है जहां पर महावत इनका विशेष ध्यान दे रहे है.दुधवा के फील्ड डायरेक्टर ललित वर्मा बताते है कि दोनों हाथियों दुर्गा और गौरी अब एक दूसरे के बिना नहीं रह पाती है और इनका हमलोग खास ध्यान रख रहे है.

रिपोर्ट-शारीक खान

Related Articles

Back to top button