फेमस IAS अधिकारी अभिषेक सिंह के इस्तीफे को आखिरकार उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्वीकार कर लिया है। अभिषेक सिंह ने पिछले साल अक्टूबर में अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जिसके बाद गुरुवार यानी 29 फरवरी को केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद यूपी सरकार ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।
ख़बरों के अनुसार उन्होंने ये इस्तीफा आगामी लोकसभा चुनाव में जौनपुर सीट से ही चुनाव में उतरने के लिए दिया है। अभिषेक सिंह का करियर हमेशा विवादों में रहा। पिछले साल लंबी गैरहाजिरी के कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने सरकार को अपना इस्तीफा दिया था।
बताते चलें कि अभिषेक सिंह ने कई वेब सीरीज और फिल्मों में भी काम किया है। वो फेमस IAS अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के पति हैं। उन्होंने साल 2011 में IAS दुर्गा शक्ति नागपाल से शादी की थी। दुर्गा शक्ति नागपाल इस समय बांदा की डीएम पर कार्यरत हैं। बता दें कि अभिषेक ‘दिल्ली क्राइम’ वेब सीरीज में काम करने के बाद चर्चा में आए थे। जिसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार उनका फ़िल्मी जगत के कई दिग्गज सितारों से भी उनके संबंध अच्छे हैं।