सीएम योगी ने 238 करोड़ की 271 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, बोले आयुष के क्षेत्र में कई संभावनाएं

उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व में पारंपरिक औषधि को बेहतरीन बनाने का लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना काल में सभी ने काढ़ा लिया।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ के लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आयुष विभाग के 238 करोड़ रुपये की 271 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा, हमने सबसे बड़ी महामारी का सामना किया।

उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व में पारंपरिक औषधि को बेहतरीन बनाने का लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना काल में सभी ने काढ़ा लिया। उन्होंने कहा, आयुष के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। आयुष विश्वविद्यालय यूपी में लगातार  काम कर रहा।

लखनऊ में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिशा (पारंपरिक औषधि) में बेहतरीन प्रयास किए हैं। जामनगर में बेहतरीन केंद्र स्थापित किया गया है। ये आज की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश जो आयुर्वेद की धरती रही है। यहां इसकी संभावनाएं और भी उत्कृष्ट होनी चाहिए। “

Related Articles

Back to top button