
Lok Sabha Chunav 2024: सूत्रों के हवाले से बीजेपी से बड़ी खबर आ रही है। बीजेपी मेरठ और गाजियाबाद के टिकट जल्द घोषित कर सकती है। भाजपा की दूसरी सूची 150 सीटों की आएगी। बता दें कि यह पहला मौका है जब चुनाव घोषित होने से पहले ही बीजेपी ने 350 सीटों पर उम्मीदवार उतारने जा रही है। वहीं, मेरठ, गाजियाबाद की होल्ड सीट पर दो दिनों में निर्णय आ सकता है।
बता दें कि इससे पहले भाजपा ने शनिवार यानी 2 फरवरी को लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है।
भाजपा की पहली लिस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सेहरावत, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, गांधी नगर से गृहमंत्री अमित शाह, पोरबंदर सीट से मनसुख मंडाविया, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान, बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल, अलवर लोकसभा सीट से भूपेंद्र यादव, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, कोटा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सिकंदराबाद लोकसभा सीट से जी किशन रेड्डी, त्रिपुरा वेस्ट से बिप्लब कुमार देव बीजेपी प्रत्याशी. प्रदीप कुमार कैराना से, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, रामपुर से घनश्याम लोधी, संभल से परमेश्वर लाल सैनी, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर, नोएडा से महेश शर्मा, बुलंदशहर से भोला सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी, आगरा से एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सिकरी से राजकुमार चाहर, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्र टेनी, हरदोई से जय प्रकाश रावत, लखनऊ से राजनाथ सिंह, मिश्रिख से अशोक कुमार रावत, अमेठी से स्मृति ईरानी, प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता, कन्नौज सुब्रत पाठक, अकबरपुर लोकसभा सीट से देवेंद्र सिंह भोले, झांसी अनुराग शर्मा, हमीरपुर कुंवर पुष्पेंद्र चंदेल, बांदा से आरके सिंह पटेल, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, फैजाबाद से लल्लू सिंह, गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह, बस्ती से हरीश द्विवेदी, गोरखपुर से रवि किशन, कुशीनगर से विजय दुबे, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव, जौनपुर से कृपा शंकर सिंह, चंदौली से महेंद्रनाथ पांडे, संतकबीरनगर से प्रवीण निषाद, अंबेडकरनगर से रितेश पांडेय, सलेमपुर से रविंद्र कुशवाहा, बांसगांव से कमलेश पासवान, डुमरियागंज जगदंबिका पाल, जालौन भानु प्रताप सिंह वर्मा, फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत और इटावा से रामशंकर कठेरिया को प्रत्याशी बनाया गया है।









