
Desk : राजधानी लखनऊ से जुड़ी इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां लखनऊ के अकबर नगर की ध्वस्तीकरण कार्रवाई में बड़ा हादसा हुआ है. मकान तोड़ते वक्त बगल के मकान की छत ढहने से मलबे में कई लोगों के दबने की खबर सामने आ रही है. ध्वस्तीकरण के दौरान मकान भरभराकर कर गिरा. हादसे में मकान गिरने का वीडियो आया सामने आया है, जहां मकान गिरते समय लोगों में भगदड़ मची है. ऐसे में मकान गिरने के समय धूल और ग़ुबार बनने लगा. मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.
आपको बता दें कि लखनऊ अकबर नगर में मकान तोड़ते वक़्त बगल में बना मकान की छत ढह जाने से लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है. वहां भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है. अकबरनगर में ध्वस्थिकरण के दौरान मकान भरभराकर कर गिरा है. ऐसे में बीते दिन पहले महानगर क्षेत्र में रविवार यानी 10 मार्च को ‘‘अकबर नगर में अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण अभियान’’ के चलते प्रातः 09 बजे से समाप्ति तक आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्ट का निर्देश मिला था.
यातायात डायवर्जन की रुट पॉलिटेक्निक की तरफ से सामान्य यातायात अकबरनगर की तरफ नहीं जा सकेगा. यह यातायात नीलगिरी तिराहे से बाएं होते हुए आम्रपाली चौराहा से बांये होते हुए बैरल नं0-08 से बंधा रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा. आईटी की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात पॉलिटेक्निक की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन से बाएं होते हुए कार्मल चौराहा से पी.ए.सी. मुख्य द्वार या वायरलेस चौराहा से होते हुए सर्वोदय नगर चौराहा से होकर बंधा रोड होकर शक्तिनगर ढाल से होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा अथवा बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन से यू-टर्न लेकर पेपर मिल से बांये आर-आर बंधा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा.









