भारत जोड़ो न्याय यात्रा रद्द! अचानक यात्रा छोड़ दिल्ली क्यों पहुंचे राहुल गाँधी, यहाँ पढ़ें पूरा मामला….

गुजरात में राहुल की यात्रा का कल आखिरी दिन था। जिसमे उन्हें बारदोली से सोनगढ़ तक जाना था, मगर अचानक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को अचानक यात्रा छोड़ दिल्ली चले गए। उनके ऐसे यात्रा छोड़ के अचानक दिल्ली जाने से अब चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि राहुल के ऐसे अचानक दिल्ली आने के पीछे कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक या फिर कुछ उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा है। हालांकि, उनके दिल्ली जाने के बारे में अभी पार्टी की ओर से कोई भी आधिकारिक नहीं आया है।

दरअसल, 8 मार्च को कांग्रेस के 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हुई थी। जिसके बाद कल वेस्ट बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने भी 42 सीटों पर अपने उम्मीदवारों लिस्ट को जारी किया। जिसे देखने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि CM ममता के इस कदम से बंगाल में इंडिया अलायन्स के साथ गठबंधन की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। ऐसे में पार्टी के करीबी सूत्रों के अनुसार हो सकता है कि कांग्रेस जल्दी ही दूसरी सूची जारी कर सकती है।

बता दें, गुजरात में राहुल की यात्रा का कल आखिरी दिन था। जिसमे उन्हें बारदोली से सोनगढ़ तक जाना था, मगर अचानक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। खबर है कि अब आगे की यात्रा मंगलवार को महाराष्ट्र के नंदूरबार से शुरू की जाएगी। 

Related Articles

Back to top button