
लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह करनाल विधानसभा सीट से विधायक थे। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें पंजाब का नया गवर्नर बनाया जा सकता है।
मनोहर लाल विधायक रहते राज्यपाल नहीं बन सकते थे। वह पंजाब के गवर्नर के रूप में चंडीगढ़ के साथ हरियाणा पर भी नजर रखेंगे। यहां बता दें कि नए मुख्यमंत्री बनने के बाद हरियाणा विधानसभा में सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है।
मनोहर लाल ने कहा, काम को आगे सुरु रूप से बढ़ाना है। उन्होंने कहा, अभी हमारे नए मुख्यमंत्री कहीं से चुनाव नहीं लड़े हैं। ऐसे में उन्हें भी प्रदेश के किसी जगह से सेवा करने का अवसर मिलना चाहिए। इसके बाद उन्होंने सदन के सामने त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा, आज से हमारे विधानसभा की देखरेख हमारे नए मुख्यमंत्री करें। हमें संगठन जो कार्य देगा उसे करूंगा।









