UP: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे सभी दल, सपा-भाजपा और बसपा की क्या है रणनीति ? आइए डालते हैं एक नजर…

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। उत्तर प्रदेश में सभी सियासी दलों ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। BJP ने अपने पन्ना प्रमुख को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। बूथ मैनेजमेंट के लिए अलग-अलग टीमें की गठित कर दी है। समाजवादी पार्टी बड़ी रैली की तैयारी कर रही है।

लखनऊ. लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। उत्तर प्रदेश में सभी सियासी दलों ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। BJP ने अपने पन्ना प्रमुख को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। बूथ मैनेजमेंट के लिए अलग-अलग टीमें की गठित कर दी है। समाजवादी पार्टी बड़ी रैली की तैयारी कर रही है। वहीं वोटर तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है, और महिला वोटर तक पहुंचने के लिए महिला विंग पर काम जारी है। भाजपा, सपा और बसपा की तैयारियों पर एक नजर डालते हैं।

भाजपा ने पन्ना प्रमुख को एक्टिव किया, बूथ मैनेजमेंट के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया। राजनाथ सिंह को जिताने के लिए 5, लाख मतों का लक्ष्य तय किया गया। समाजवादी पार्टी बड़ी रैली की तैयारी कर रही है, वोटर तक पहुँचने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करेगी, महिला वोटर तक पहुँचने के लिए महिला विंग पर समाजवादी पार्टी काम कर रही है। जल्द ही समाजवादी पार्टी केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद 1 बड़ी रैली करेगी।

बसपा ने मोहनलालगंज सीट और लखनऊ सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। बैठकों के साथ ही प्रचार लगातार जारी है। बसपा सुप्रीमो मायावती टिकट का ऐलान करेंगी। कार्यकर्ताओं को जोड़ने के निर्देश दिए गए। बसपा के पक्ष में वोट डालने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button