लखनऊ एयरपोर्ट पर 30 गोल्ड स्मगलर्स के भागने का मामला, कार्रवाई के बदले बदल दिया स्टाफ  

यहां दूसरे प्रांतों के यात्री के भेष में स्मगलर्स लैंड करते है और विदेशी सिगरेट की आड़ में सोना निकलवा देते हैं।

लखनऊ एयरपोर्ट पर एक साथ 30 गोल्ड स्मगलर्स के भागने के मामले में कस्टम विभाग ने कड़ी कार्रवाई के बजाय सिर्फ एयरपोर्ट पर तैनात स्टाफ को बदल दिया है। किसी के खिलाफ विजिलेंस, सीबीआई जांच के लिए नहीं लिखा गया और न किसी को निलंबित किया गया। खाड़ी देशों से लखनऊ आने वाली उड़ानें गोल्ड स्मगलिंग के लिए जन्नत बन गई है। 

यहां दूसरे प्रांतों के यात्री के भेष में स्मगलर्स लैंड करते है और विदेशी सिगरेट की आड़ में सोना निकलवा देते हैं। कहने को बरामदगी सिगरेट की हुई लेकिन करोड़ों का सोना पार हो गया। मंगलवार को भी यही हुआ। 30 सोना तस्कर एयरपोर्ट पर रोके गए लेकिन कुछ वक्त बाद सब वहां से फरार हो गए या निकाल दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक 14 विदेशी उड़ानें रोजाना लखनऊ उतरती हैं और मिलीभगत के जरिए सिंडिकेट बड़े कारनामे को अंजाम दे रहा है। गोल्ड स्मगलिंग इस समय बड़ा धंधा बना हुआ है लेकिन इस बार पूरी फ्लाइट में 30 सोना स्मगर्ल्स के एक साथ आए और पार भी हो गए तो हल्ला मच गया। सूत्रों के मुताबिक कस्टम कमिश्नर लखनऊ और एडिशनल कमिश्नर इंचार्ज लखनऊ एयरपोर्ट पर अब तक जवाबदेही तय नहीं हुई जबकि छोटे कर्मचारियों को बदली कर दी गई।

Related Articles

Back to top button