
लखनऊः ओमप्रकाश राजभर भी इन दिनों चुनाव के प्रचार मैदान में हैं। जब से वो भाजपा के साथ आए हैं तो विपक्ष पर शब्द प्रहार करते रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को जुमला करार दिया है। ये दावा किया कि इसे जनता नकार देगी। उन्होंने ये भी दावा किया कि है इस बार भाजपा 400 पार के लक्ष्य को हासिल करके रहेगी।
राजभर ने कहा कि देश और प्रदेश में योगी-मोदी की लहर है। बीजेपी-एनडीए की सरकार एक बार फिर से बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि कानून व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। राजभर ने कहा कि विपक्ष हताश और निराश है, उसे प्रत्याशी नहीं मिल रहे है। उन्होंने शिवपाल यादव पर भी तंज कसा है और कहा कि वो अपने बेटे के लिए सीट मांग रहे हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी किए गए घोषणा पत्र को उन्होंने जुमला करार देते हुए कहा इसे जनता नकार देगी। राजभर यहीं नहीं रुके और बोले पल्लवी पटेल और ओवेशी भी बीजेपी की टीम में हैं लेकिन जनता सब जानती है।









