लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी, ICICI बैंक अधिकारी पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति ने दी जान

लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां ICICI बैंक की महिला अधिकारी की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी पति ने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी पति हुसड़िया चौराहे पहुंचा, जहां उसने खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, मामला गोमती नगर थाना क्षेत्र का है। एक ही परिवार के तीन लोगों से जुड़ी इस घटना ने राजधानी लखनऊ में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी और बहन की हत्या की, जिसके बाद खुद की जान ले ली। पुलिस हत्या और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

घटना के बाद आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी घटना की वजह साफ हो सकेगी। मृतकों के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button