5 बच्चों के पिता ने पत्नी के प्रेम-प्रसंग से तंग आकर प्रेमी से कराई उसकी शादी… पढ़े पूरी खब़र…

संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की खुशी के लिए उसकी शादी प्रेमी से करा दी। 5 बच्चों की मां की इस अनोखी शादी की पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से एक बेहद अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी के प्रेम-प्रसंग से तंग आकर और उसकी खुशी के खातिर उसकी शादी उसके प्रेमी के साथ करवा दी। धनघटा थाना क्षेत्र के डेबरी गांव की इस घटना की चर्चा इस वक्त पूरे इलाके में जोरों पर है और यह सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, डेबरी गांव के रहने वाले बुद्धिराम निषाद की शादी करीब 21 साल पहले फूलमती के साथ हुई थी और उनके पांच बच्चे भी हैं। कुछ समय पहले फूलमती का झुकाव गांव के ही एक युवक अवधेश की तरफ हो गया था। करीब दो महीने पहले वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली भी गई थी। हालांकि, परिजनों के समझाने पर जब वह वापस लौटी, तो आए दिन होने वाले क्लेश से परेशान पति बुद्धिराम ने एक बड़ा और हैरान करने वाला फैसला लिया।

बुद्धिराम ने ग्रामीणों और परिवार के लोगों की मौजूदगी में अशरफपुर स्थित शिव मंदिर में अपनी पत्नी फूलमती की शादी उसके प्रेमी अवधेश के साथ करा दी और हंसते-हंसते उसे विदा भी कर दिया। इस मामले पर पति बुद्धिराम का कहना है कि जब पत्नी का मन उनके साथ नहीं लग रहा था और वह दूसरे युवक से प्रेम करती थी, तो उन्होंने उसकी खुशी के लिए यह रास्ता चुना। इस अनोखे फैसले की हर तरफ चर्चा हो रही है।

Related Articles

Back to top button