बाराबंकी में मेंथा पेराई के दौरान टंकी फटने से हुआ बड़ा हादसा , महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

बाराबंकी : दरियाबाद के अकबरपुर गांव में भोर में मेंथा की पराई के दौरान तेज आवाज के साथ टंकी फट गई। टंकी फटने से ईंधन गिरा रही महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को सीएचसी मथुरानगर पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीनों को रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल से घायलों को लखनऊ सिविल रेफर किया गया है। दरियाबाद के अकबरपुर गांव में रामफेर की पत्नी रूपरानी सुबह मेंथा की बुवाई कर रही थी।

मेंथा की बुवाई के दौरान खेत में टंकी फट गई

बता दे कि मेंथा की बुवाई के दौरान खेत में टंकी फट गई। पास में बैठे रूपरानी और उसके बेटे शुभम (17), देवर हरिभजन टंकी फटने की चपेट में आ गए। जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। एक महिला का पूरा शरीर झुलस गया है। घटना के बाद एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस कर्मी दीपक वर्मा, मोहित घायलों को लेकर सीएचसी मथुरानगर पहुंचे। मौके पर ही इलाज शुरू कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को डॉ. संजीव ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फार्मासिस्ट अपूर्व चतुर्वेदी ने बताया कि मेंथा टैंक फटने से जले तीनों लोगों का इलाज कर उन्हें रेफर कर दिया गया है।

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

घायलों को जिला अस्पताल में हालत गंभीर होने के कारण सिविल लखनऊ भेजा गया है। टैंक मालिक रामफेर ने बताया कि टैंक चार साल पुराना है। जिसका निचला हिस्सा टूटा हुआ है। सभी घायलों को सिविल अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button