
हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक केमिकल गोदाम में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है । आग ने इतना भयानक रूप ले लिया कि आस-पास के जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। भीषण आग के कारण गोदाम में तेज धमाके सुनाई दिए और लपटें काफी ऊंची उठ गईं। इस दौरान आसमान में धुएं का गुबार काफी दूर से देखा जा सकता था।
जानें पूरा मामला
धौलाना तहसील के UPSIDC इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित VHD केमिकल फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई है, जहां केमिकल के ड्रमों में आग लगने से लगातार धमाकों की आवाज आ रही है। आग पर काबू पाने के लिए फायर डिपार्टमेंट की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
आग की लपटें इतनी तेज़ हैं कि कई मीटर ऊपर तक उठती दिख रही हैं। सूचना मिलने पर फायर डिपार्टमेंट की आधा दर्जन से ज़्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन केमिकल की वजह से काम मुश्किल हो रहा है।
फायरमैन मौके पर बुलाए गए
वही हालात को देखते हुए हापुड़ और गाजियाबाद से और फायर टेंडर और फायरमैन मौके पर बुलाए गए हैं। वहीं, पुलिस और एडमिनिस्ट्रेशन की टीमों ने एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के आस-पास के इलाके को घेरना शुरू कर दिया है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। आग लगने की वजह का पता नहीं चला है और नुकसान का भी कोई अंदाज़ा नहीं है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है।









