उपचुनाव में आम आदमी पार्टी का रोड शो, सीएम केजरीवाल बोले- आज तक किसी सरकार ने इतना काम नहीं किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंंत मान ने आज रोड शो किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि आज तक किसी सरकार ने इतना काम नहीं किया, जितना हमने एक साल में कर दिया।

जालंधर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने पूरी कमर कस रखी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं ने पूरी ताकत झोंक रखी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंंत मान ने आज रोड शो किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि आज तक किसी सरकार ने इतना काम नहीं किया, जितना हमने एक साल में कर दिया।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों पूरे जोर शोर से जुटी हुई हैं। आम आदमी पार्टी एक बार फिर चुनाव के लिए मैदान में है। आम आदमी पार्टी ने जलंधर में रोड शो किया। इस रोड शो में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए।

इस दौरान आम आदमी पार्टी ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि एक साल, काम दमदार! हमने Punjab के लोगों को Guarantee दी थी कि बिजली बिल माफ़ करेंगे, आज लोगों के बिल 0 आ रहे हैं। ट्वीट में आगे कहा कि हमने शहीदों के परिवार को 1 Crore सम्मान राशि दी। हम नौकरियां दे रहे हैं। आज तक किसी सरकार ने इतना काम नहीं किया, जितना हमने एक साल में कर दिया।

आम आदमी पार्टी ने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि 60 साल आपने Congress को Vote दिया। Jalandhar में Congress का कोई बड़ा नेता Vote मांगने नहीं आया। AAP के 2 सबसे बड़े नेता, 2-2 मुख्यमंत्री आपसे Vote माँगने आए हैं।

Related Articles

Back to top button