अबू धाबी ने भारतीयों के लिए शुरू की मुफ्त वीजा योजना, अक्टूबर तक ऐसे उठा सकते हैं फ्री एंट्री का लाभ

नई दिल्ली। अबू धाबी ने भारतीय पर्यटकों को लुभाने के लिए एक शानदार पहल करते हुए मुफ्त वीजा योजना की घोषणा की है। इसके तहत पात्र भारतीय यात्रियों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रवेश वीजा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। अबू धाबी के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के अनुसार, यह विशेष पेशकश एक अगस्त से 31 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी।

कैसे मिलेगा मुफ्त वीजा?

इस योजना का फायदा भारतीय पासपोर्ट धारक वे यात्री उठा सकते हैं, जो अबू धाबी पर्यटन विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों के जरिए अपनी पूरी यात्रा की बुकिंग कराएंगे। इसके लिए जरूरी शर्त यह है कि पर्यटक को अबू धाबी के किसी होटल में कम से कम लगातार तीन रातें बितानी होंगी और उनका वापसी का हवाई टिकट भारत से ही बुक होना चाहिए। सभी शर्तें पूरी होने पर अबू धाबी का पर्यटन विभाग वीजा का पूरा खर्च खुद वहन करेगा। गौरतलब है कि आमतौर पर यूएई के 30 दिन के पर्यटक वीजा की कीमत करीब 6,500 रुपये होती है।

Related Articles

Back to top button