अभिनेता राजकुमार राव बनेगें दूल्हा, जाने किस दिन करेगें शादी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड और को एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे है एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों चण्डीगढ़ में कुछ खास महमानों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने वाले है. बॉलीवुड के इस स्टार कपल की शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा लोग ही शिरकत करेगें।

आपको बता दे की राजकुमार राव और पत्रलेखा 2010 से शुरू हुए इस रिश्ते को अब शादी के बंधन में बंधकर नई शुरुआत करने वाले है पारम्परिक रीति रिवाजों के साथ दोनों 13 नवम्बर को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधने वाले है।

राजकुमार बताते है की जब उन्होंने पहली बार पत्रलेखा को एक टीवी एड में देखा था तभी वह अपना दिल हार बैठे थे, तभी उन्होंने ठान लिया था की वह पत्रलेखा से ही शादी करेगें। इसके बाद दोनों में धीरे धीरे दोस्ती हुई, फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ा और अब वह अपने इस प्यार को शादी का नाम देकर जन्म जन्म के बंधन में बंधने वाले है। आपको बता दे कि राजकुमार राव और चित्रलेखा ने हंसल मेहता की फिल्म सिटीलाइट्स में साथ साथ काम किया था।

Related Articles

Back to top button