अदाणी एंटरप्राइजेज QIP का आकार बढ़ाकर ₹15,000 करोड़, 3.8 गुना मांग के बाद निवेशकों का जबरदस्त रुझान

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अपने Qualified Institutional Placement (QIP) इश्यू का आकार बढ़ाकर ₹15,000 करोड़ कर दिया है, जो पहले ₹10,000 करोड़ ....

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अपने Qualified Institutional Placement (QIP) इश्यू का आकार बढ़ाकर ₹15,000 करोड़ कर दिया है, जो पहले ₹10,000 करोड़ तय किया गया था। कंपनी के इस इश्यू को बाजार से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और कुल बोलियां लगभग ₹38,000 करोड़ तक पहुंच गईं, जो मूल इश्यू साइज से करीब 3.8 गुना अधिक है।

यह ऑफरिंग गुरुवार को लॉन्च की गई थी और इसमें वैश्विक एसेट मैनेजमेंट कंपनियों और वित्तीय संस्थानों की मजबूत भागीदारी देखने को मिली। प्रमुख निवेशकों में Goldman Sachs, BlackRock, Blackstone और Nomura जैसे बड़े नाम शामिल रहे। वहीं घरेलू स्तर पर HDFC Mutual Fund, ICICI Prudential Mutual Fund, Kotak Mutual Fund, Aditya Birla Sun Life Mutual Fund, SBI Mutual Fund और Tata Mutual Fund ने भी हिस्सेदारी दिखाई।

कंपनी को यह पूरा बढ़ा हुआ ₹15,000 करोड़ का इश्यू 48 घंटे के भीतर ही ओवरसब्सक्राइब हो गया, जहां कई निवेशकों ने अपेक्षा से अधिक आवंटन की मांग की।

इस QIP के जरिए जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी अपने इन्क्यूबेशन व्यवसायों में पूंजीगत व्यय, कर्ज चुकाने और रणनीतिक निवेश एवं अधिग्रहण में करेगी।

यह अदाणी एंटरप्राइजेज का पिछले एक साल में दूसरा बड़ा इक्विटी फंडरेज है, इससे पहले कंपनी ने 2025 में ₹25,000 करोड़ का राइट्स इश्यू भी पूरा किया था।

कंपनी ने बताया कि इस इश्यू की कीमत ₹2,883 प्रति शेयर तय की गई है, जो SEBI के फ्लोर प्राइस ₹3,034.68 पर लगभग 5% और पिछले क्लोजिंग प्राइस ₹3,177.50 पर लगभग 9.27% की छूट पर है।

इस इश्यू को Jefferies, SBI Capital Markets, ICICI Securities और IIFL Securities द्वारा मैनेज किया गया है।

कंपनी ने हाल ही में अबू धाबी स्थित International Holding Company के साथ लगभग 11.5 अरब डॉलर (करीब ₹1.1 लाख करोड़) के एल्यूमिनियम मैन्युफैक्चरिंग जॉइंट वेंचर की भी घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button