अदाणी पोर्ट्स (APSEZ) की वैश्विक स्तर पर बड़ी कामयाबी,अर्जेंटीना के पहले LNG एक्सपोर्ट के लिए हासिल किया 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट

अहमदाबाद: भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी,अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कंपनी ने अर्जेंटीना के पहले लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) एक्सपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए 10 साल का मरीन सर्विसेज कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक समझौते के साथ ही अदाणी ग्रुप ने साउथ अमेरिकी बाजार में अपनी मजबूत एंट्री दर्ज करा ली है।

यह कॉन्ट्रैक्ट APSEZ की सब्सिडियरी कंपनी ‘द अडानी हार्बर इंटरनेशनल FZCO’ को अर्जेंटीना के ‘मेरिडियन ग्रुप’ के साथ एक कंसोर्टियम के जरिए मिला है, जिसे ‘सदर्न एनर्जी S.A.’ (SESA) द्वारा आयोजित एक वैश्विक प्रतिस्पर्धी टेंडर प्रक्रिया के बाद फाइनल किया गया। इस एग्रीमेंट के तहत, अदाणी और मेरिडियन का यह जॉइंट वेंचर LNG कैरियर्स के लिए टगबोट ऑपरेशन, ऑफशोर लॉजिस्टिक्स, सप्लाई सपोर्ट और क्रू ट्रांसफर जैसी एंड-टू-एंड मरीन सर्विसेज प्रदान करेगा।

इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का कमर्शियल ऑपरेशन सितंबर 2027 से शुरू होने की उम्मीद है। पहले चरण में इस प्रोजेक्ट से हर साल 2.45 मिलियन टन (MT) LNG का उत्पादन होगा, जो सालाना करीब 28 कार्गो के बराबर है। अर्जेंटीना एक बड़े LNG सप्लायर के रूप में उभर रहा है, जिसके तहत 2027 से भारत को हर साल 10 मिलियन टन (MT) तक के एक्सपोर्ट को सपोर्ट करने के लिए एग्रीमेंट्स किए गए हैं।

APSEZ के सीईओ (CEO) अश्विनी गुप्ता ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट करने की हमारी बढ़ती क्षमता और समुद्री विशेषज्ञता को दर्शाता है, जिससे वैश्विक ऊर्जा व्यापार और सुरक्षित होगा।

Related Articles

Back to top button