आगरा: पैरोल पर छूटे 90 बंदी लापता ! कोविड काल में शासन के निर्देश पर किया गया था रिहा…

आगरा. आगरा जिला जेल सहित आगरा के आसपास के जनपदों की जेलों से पैरोल पर छूटे लगभग 90 बंदी जेल में वापस नहीं लौटे है। यह सभी फरार हैं। उनका सुराग भी नहीं लग पा रहा है। जनपदों के जेल अधीक्षकों ने इस संबंध में एसएसपी को पत्र लिखकर बंदियों को दाखिल कराने को कहा है। कोरोना काल में जिला जेल से बंदियों को पैरोल मिली थी। रिहा होने के बाद बंदी घर चले गए।

आगरा. आगरा जिला जेल सहित आगरा के आसपास के जनपदों की जेलों से पैरोल पर छूटे लगभग 90 बंदी जेल में वापस नहीं लौटे है। यह सभी फरार हैं। उनका सुराग भी नहीं लग पा रहा है। जनपदों के जेल अधीक्षकों ने इस संबंध में एसएसपी को पत्र लिखकर बंदियों को दाखिल कराने को कहा है। कोरोना काल में जिला जेल से बंदियों को पैरोल मिली थी। रिहा होने के बाद बंदी घर चले गए। इसमें सात साल से कम सजा और आजीवन कारावास के बंदी शामिल थे। पैरोल अवधि समाप्त हो गई लेकिन अब आगरा सेंट्रल जेल , आगरा जिला जेल, मथुरा जेल , फिरोजबाद जेल के लगभग 90 बंदी जेल में वापस नहीं आए।

कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद मार्च 2020 में शासन ने सात साल और उससे कम सजा वाले बंदियों को पैरोल देने का फैसला किया था। इसके तहत अप्रैल 2020 में और 2021 में आगरा की सेंट्रल जेल व जिला जेल सहित आसपास के जनपदों सैकड़ों बंदियों दो बार में पैरोल पर रिहा किया गया । समय बीतने के बाद भी अबतक आगरा , फिरोजाबाद, मथुरा की जेलों से लगभग 90 बंदी ऐसे हैं जो पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी नहीं आए हैं।यह सभी वर्ष 2020 और 2021 में पैरोल पर गए थे।

फिलहाल जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के जेल में नहीं दाखिल होने पर एसएसपी को पत्र लिखा गया है। उन्हें जेल में दाखिल कराने के लिए कहा गया है..जेल प्रशासन को कुछ बंदियों के बारे में पता चला है कि पैरोल मिलने के बाद वो घर गए थे। पैरोल अवधि समाप्त होने से कुछ दिन पहले ही घर छोड़कर चले गए। अब वह कहां रह रहे हैं। इस बारे में परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। वह रिश्तेदारों के संपर्क में भी नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button