आगरा: राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, 1975 में लगी इमरजेंसी, लोकतंत्र पर काला धब्बा

जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा आज के ही दिन 1975 को लगी थी इमरजेंसी

आगरा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रविवार को आगरा पहुंचे। आगरा एयरपोर्ट पहुचे राजनाथ सिंह का कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने स्वागत किया। स्वागत के बाद राजनाथ सिंह एयरपोर्ट से कागारौल की जनसभा करने के लिए रवाना हुए। राजनाथ सिंह ने किदवई इंटर कॉलेज कागारौल में जनसभा की साथ ही जनसभा के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक भी की। इसके बाद राजनाथ सिंह जीआईसी ग्राउंड में जनसभा के बाद खेरिया एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो गये।

जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा आज के ही दिन 1975 को लगी थी इमरजेंसी,‘कांग्रेस के समय लगा था लोकतंत्र पर काला धब्बा। उन्होने यह भी कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा सशक्त ’और अमेरिका में भारत को बड़ा सम्मान मिला है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा 80 करोड़ लोगों को मोदी सरकार मे मिल रहा फ्री राशन,वही 4 करोड़ घरों तक नल से पानी भी पहुंचाया गया ,इसी कड़ी में उन्होने यह भी कहा यूपी में कानून व्यवस्था बेहतर हुई।

Related Articles

Back to top button