Unnao में गरजे अखिलेश, बोले- BJP सबसे झूठी पार्टी, सरकार लगवा रही झूठे विज्ञापनों की होर्डिंग…

आज सपा मुखिया अखिलेश यादव समाजवादी विजयरथ यात्रा लेकर उन्नाव पहुंचे। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बीजेपी पर हमलावर होते हुए बोले, समाजवादी सरकार में खरीदी गाड़ी में चलते हैं सीएम। समाजवादी सरकार में खरीदे प्लेन में चलते हैं सीएम। कानपुर का मेट्रो समाजवादी सरकार की देन है। जहां से पैसा मिला वहां से रिश्ता जोड़ना गलत है। नोटबंदी फेल हुई, आज भी नोट मिल रहे हैं। नोटबंदी के बाद भी कालाधन कैसे मिल रहा है। अधिकारी बताएं किस बैंक से पैसा निकला है।

आगे अखिलेश यादवने कहा, समाजवादी सरकार में दी कानपुर मेट्रो चलने जा रही। मुख्यमंत्री जी लैपटॉप नहीं दे पाए हैं। इस सरकार में तमाम घोटाले हुए हैं। उन्नाव की धरती क्रांतिकारियों की धरती रही। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही। उन्नाव से इंक़लाब होगा बाइस में बदलाव होगा। BJP ने अपने इत्र कारोबारी पर छापा मार दिया। सुबह से बता रहे थे कि ये सपा का करीबी है। दोपहर आते-आते पता लगा BJP का करीबी है। शजिस बैंक से पैसा निकला वो पता लगाएं। नोटबंदी वाली योजना फेल हो गई।

राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश ने कहा, राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट का फैसला है। BJP झूठ बोल रही कि मंदिर वो बनवा रही है। समाज में खाई पैदा करने वाले लोग हैं भाजपाई। इनके मंत्री और उनके बेटे ने किसानों को कुचला।

Related Articles

Back to top button