अखिलेश यादव ने BJP पर बोला जोरदार हमला, पोस्ट में लिखा- केयर फंड…जनता ने जिसका नाम रखा अनफेयर फंड

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एक था बिना हिसाब-किताब का केयर फंड…जनता ने जिसका नाम रखा अनफेयर फंड.

लखनऊ– उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल इन दिनों उपचुनाव की वजह से वैसे भी बदला हुआ है.राजनीतिक दल उपचुनाव की तैयारी करने के साथ-साथ बड़े-बड़े मुद्दों पर एक दूसरे को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं.

पिछले काफी समय से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच में सोशल मीडिया पर जुबानी जंग चल रही है.

अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी सरकार को जमकर सुनाया है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर जोरदार हमला बोला है. अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एक था बिना हिसाब-किताब का केयर फंड…जनता ने जिसका नाम रखा अनफेयर फंड. भाजपा का भ्रष्टाचार, सबका पैसा गए डकार.

Related Articles

Back to top button