लोकसभा चुनाव को फतह करने के लिए सभी राजनितिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति अपना रही है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को फतह करने की तैयारी में जुट गए हैं। अखिलेश यादव अब नेता जी राह पर चलकर शिविर प्रशिक्षण के जरिये अपने कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे। स्व.मुलायम सिंह यादव हमेशा शिविर पर देते थे जोर।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए दम खम से जुट गए है। अखिलेश यादव हर जिले में जाकर लोगों को जोड़ेंगे और लोकसभा चुनाव के लिए तैयार करेंगे। जिसकी शुरुआत आज गोला गोकर्णनाथ सेव् हो रही है। इसके बाद नैमिषारण्य में कार्यकर्ताओं को जोड़ने की तैयारी है।
सपा धार्मिक स्थल के जरिए नरम हिंदुत्व का संदेश देंगी, जिसके लिए इनके आयोजन में धार्मिक स्थलों को वरीयता दी जाएगी। आज से गोला के देव कली से प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत होगी। जिसमें बूथ से लेकर जिला स्तर के 5 हज़ार प्रशिक्षार्थी भाग लेंगे। इस शिविर में पहले दिन शिवपाल सिंह यादव, नरेश उत्तम पटेल,अन्य नेता रहेंगे मौजूद। जिसके बाद समापन के दिन 6 जून को अखिलेश यादव शिविर को करेंगे संबोधित।
स्व.मुलायम सिंह यादव हमेशा शिविर पर देते थे जोर
चुनाव में जीत और चुनाव की तैयारियों के लिए नेता जी हमेशा शिविर प्रशिक्षण पर देते थे जोर। वहीं अब सपा मुखिया अखिलेश यादव नेता जी राह अखिलेश यादव है।