संविधान दिवस पर अखिलेश यादव बोले, लोगों को बाबा साहब के संविधान पर भरोसा है

समाजवाजी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित संविधान बचाओ महापंचायत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले के साथ मंच साझा किया।

इस दौरान मंच से अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, केन्द्र सरकार के गठन के लिए बीजेपी का दरवाजा उत्तर प्रदेश से ही खुला था। और अबकी बार उत्तर प्रदेश के लोगों ने तय किया है कि बीजेपी का यहीं से दरवाजा बंद होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा, लोगों को बाबा साहब के संविधान पर भरोसा है। हम लोग भाजपा को बाहर कर युवाओं को हक और सम्मान दिलाएंगे।

उन्होंने आगे कहा, समाजवादी लोग किसानों की मदद कर रहे। समाजवादी ही किसान को सम्मान देंगे। सपा सरकार बनने पर किसानों की मदद करेंगे और मृतक किसानों के परिवारों को 25-25 लाख देंगे। इसके साथ ही उन्होंने संविधान दिवस की सभी को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button