खुशी दुबे की जमानत पर अखिलेश का ट्वीट, बोले- भाजपा के अन्याय-नारी उत्पीड़न के दुष्प्रयासों की हार है

बिकरू कांड के आरोपी रहे अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। खुशी दुबे को जमानत मिलने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि खुशी दुबे की जमानत भाजपा के अन्याय और नारी उत्पीड़न के दुष्प्रयासों की करारी हार है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा याद रखे आखिरी समय में जीत न्याय की ही होती है अहंकार की नहीं।

खुशी दुबे पिछले 2 साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद थी। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ख़ुशी दुबे को जमानत दे दी है। पुलिस ने बिकरू कांड में खुशी दुबे को भी आरोपी बनाया था। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान यूपी सरकार ने जमानत देने का विरोध किया। जमानत देने के साथ कोर्ट ने ख़ुशी दुबे को हर सप्ताह पुलिस थाने में हाजिरी लगाने की शर्तो के साथ जमानत दे दी है।

आपको बता दे कि बिकरू कांड में आरोपियों की मदद के आरोप में खुशी दुबे जेल में बंद थी। खुशी दुबे, बिकरू कांड में डीएसपी और एसओ सहित आठ पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाले कुख्‍यात अपराधी विकास दुबे के करीबी अमर दुबे की पत्‍नी है। बिकरू कांड के बाद पुलिस ने अमर दुबे को भी एक एनकाउंटर में मार गिराया था। खुशी पर बिकरू कांड के आरोपियों की मदद करने का आरोप है।

Related Articles

Back to top button