
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अशोकनगर में एक मासूम बच्ची को अपहरणकर्ता घर के बाहर से उठा ले गए। परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद 12 घंटे के अंदर-अंदर घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक दंपती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के हिसाब से चारों अपहर्ता रॉबर्ट्सगंज के ही घसिया इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज के अशोकनगर निवासी अतुल कुमार पटेल की भांजी अदिती सोमवार शाम को अपने घर के बाहर खेल रही थी कि तभी उसका अपहरण कर लिया गया।
इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। सीसीटीवी कैमरे में जांचा गया तो पता चला कि उसमें कुछ लोग बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए देखे जा सकते हैं। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस तुरंत सक्रिये हो गई। इसके 12 घंटे में सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर खोजबीन शुरू की गई।









