आंध्र प्रदेश : भीषण बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 24 लोगों की मौत, कई लापता…

आंध्र प्रदेश में भीषण बारिश के कारण लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण सड़कें नहर बन गई हैं। पिछले कुछ समय से लगातार बारिश से यहां करीब 24 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए हैं। कडप्पा जिले में मूसलाधार बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में 13 लोगों की मौत हो गई। अनंतपुर में बारिश से संबंधित घटनाओं में सात और चित्तूर जिले में चार लोगों की मौत हो गई। कई इलाकों में फंसे लोगों को बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

नदियों के बढ़ते जल स्तर के कारण कई इलाको में बाढ़ आ गई है। जिसके कारण कई जगहों पर सड़कें कट गई है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगहों पर सड़कें नहरों में तब्दील हो गईं और वाहन बह गए। 1,544 घर क्षतिग्रस्त हो गए, 3.4 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र जलमग्न हो गए, और सैकड़ों मवेशी खो गए। इन जिलों में करीब 8,206.57 लाख रुपये की सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

वही, चेयेरू नदी में आई अचानक बाढ़ से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य का पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन सेवा के कर्मियों ने कडप्पा और चित्तूर जिलों में बाढ़ प्रभावित स्थानों से दसियों लोगों को बचाया।

Related Articles

Back to top button