अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला को हुआ कोरोना, मलाइका का भी होगा टेस्ट

देश में एक बार फिर से कोविड-19 और ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं। और इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कोविड पॉजीटिव हो रहे है। वही इस बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर कोरोना पॉजिटीव पाए गए है।

अर्जुन कपूर जो पहली बार सितंबर 2020 में कोरोना पॉजिटीव हुए थे और जिसके बाद वह ठीक हो गए थे एक बार फिर से कोरोना पॉजिटीव पाए गए है। जिसके बाद दोनों भाई-बहन की जोड़ी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। अर्जुन और अंशुला सावधानी बरत रहे हैं और उन्होंने सभी से भी जांच कराने के लिए कहा है।

वहीं बताया जा रहा है कि अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का भी टेस्ट कराया जाएगा। इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि, “मैंने डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह पर घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में रहूंगा। और आने वाले दिनों में मैं आप सभी को अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट करता रहूंगा।  ये असाधारण और अभूतपूर्व समय है और मुझे विश्वास है कि पूरी मानवता इस वायरस पर विजय प्राप्त कर लेगी”।

Related Articles

Back to top button