मोदी सरकार के खिलाफ AAP का सामुहिक उपवास, रामलीला मैदान में जुटेंगे कार्यकर्ता

राजीव शर्मा बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि, सात अप्रैल को पूरे देश के आप कार्यकर्ता एक दिन के उपवास रखेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी और मोदी सरकार की नीतियों को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) एक दिन का सामुहिक उपवास का ऐलान किया है।

AAP प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट राजीव शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ रविवार को पार्टी के नेता सोलन जिला मुख्यालय पर एक दिन का उपवास रखेंगे।

उन्होंने कहा, जनता के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लाने वाले केजरीवाल को मोदी के नीतियों का विरोध करने की वजह से उन्हें जेल में जेल में डाल दिया गया है। उन्होंने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। आज दिल्ली शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में पहले स्थान पर है।

उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि, सात अप्रैल को पूरे देश के आप कार्यकर्ता एक दिन के उपवास रखेंगे।

Related Articles

Back to top button