आशा वर्कर्स नें सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप, किया धरना प्रदर्शन

उत्तराखंड में आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन नें बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना दिया. आशा हेल्थ वर्कर्स ने सीएम पुष्कर सिंह धामी पर आरोप जड़ा.

रिपोर्ट : निज़ामुद्दीन शेख़

डेस्क: उत्तराखंड में आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन नें बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना दिया. आशा हेल्थ वर्कर्स ने सीएम पुष्कर सिंह धामी पर आरोप जड़ा. धरना देते हुए आशा वर्कर्स नें बताया कि 1 वर्ष पूर्व किया गया वादा अभी पूरा नही किया गया. इस दौरान आशा वर्कर्स नें प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की.

आशा वर्कर्स नें बताया कि उनको उनको न्यूनतम वेतन देने, राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, बकाया कोरोना भत्ते का भुगतान तत्काल दिए जाने, कोरोना के पुराने रिकॉर्ड फिर से आशाओं से मांगने का आदेश वापस लिए जाने सहित 6 सूत्रीय मांगपत्र स्वास्थ्य केंद्र के सीएमएस डॉ पंकज माथुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा था. इस दौरान उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कश्यप ने कहा कि 1 वर्ष पूर्व किए गए वादे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी तक पूरा नहीं किया है.

सरकार खिलाफ हल्ला बोलते हुए आशा वर्कर्स नें बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना दिया. धरनारत आशा वर्कर्स नें कहा कि सरकार यदि हमारी मांगो को पूरा नही करती है तो वो अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को बाध्य होंगी.

Related Articles

Back to top button