
ऑस्ट्रेलिया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले अपनी लंबे समय से प्रेमिका विनी रमन के साथ सगाई कर ली है। मैक्सवेल ने इंस्टाग्राम पर भारतीय मूल की विनी रमन के साथ सगाई की एक तस्वीर साझा की।
जिसको जोड़ी ने “मिस्टर एंड मिसेज मैक्सवेल कैप्शन दिया। बता दे कि आरसीबी ने पिछले साल नवंबर में मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी मैक्सवेल और विनी रमन को उनकी नई शुरुआत के लिए बधाई दी।
आरसीबी टीम ने ट्वीट किया “आरसीबी परिवार अपने जीवन में इस नए अध्याय की शुरुआत पर विनी रमन और मैक्सवेल के लिए अविश्वसनीय रूप से खुश है। आप दोनों को खुशी और शांति की शुभकामनाएं, मैक्सी!” बता दे कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने आईपीएल 2022 अभियान की शुरुआत 27 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई में करेगी।