रणवीर सिंह की सर्कस को अवतार 2 से खतरा, ट्रेंड एक्सपर्ट को उम्मीद फिल्म तोड़ेगी रिकॉर्ड

दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर सबसे ज्यादा कमाई कर इतिहास रचने वाली फिल्म अवतार का सीक्वल अवतार: द वे आफ वॉटर बनकर तैयार है। ये फिल्म इसी 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर सबसे ज्यादा कमाई कर इतिहास रचने वाली फिल्म अवतार का सीक्वल अवतार: द वे आफ वॉटर बनकर तैयार है। ये फिल्म इसी 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन बेहतरीन हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने किया है। फिल्म को रिलीज होने में महज कुछ ही समय बाकी है, ऐसे में मेकर ने दुनियाभर में अवतार: द वे आफ वॉटर की एडवासं बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसके आंकड़े बेहद शानदार बताए जा रहे है। खबरों के अनुसार फिल्म ने 40 करोड़ रूपए का कारोबार कर लिया है। हॉलीवुड फिल्मों को पसंद करने वाले फैंस अवतार: द वे आफ वॉटर के टिकट बुक कर रहे है, ये कहा जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर मॉर्केट में काफी ज्यादा बज है।

सर्कस को अवतार 2 से खतरा
मेकर उम्मीद कर रहे है कि, फिल्म अवतार: द वे आफ वॉटर रिलीज के बाद बॉक्स आफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करेगी। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म अवतार: द वे आफ वॉटर की रिलीज से बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस को खतरा है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस इसी 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि, फिल्म अवतार: द वे आफ वॉटर का असर रणवीर सिंह की सर्कस पर पड़ने वाला है। इसके एक नहीं कई कारण है, पहला ये कि, अवतार फिल्म का प्रीक्वल दुनियाभर में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुका है जिसका फायदा फिल्म को मिलने की उम्मीद सौ प्रतिशत है। दूसरा कारण ये कि देश में बॉलीवुड के मुकाबले हॉलीवुड फिल्मों को पसंद करने वालों की संख्या ज्यादा है। तीसरा कारण ये है कि, अवतार एक अलग जॉनर की फिल्म है जिसकी वजह से उम्मीद है कि अवतार 2 फिल्म सर्कस के लिए खतरा है।

ये एक ट्रेंड एनालिस्ट
अगर हम अवतार: द वे आफ वॉटर के बॉक्स आफिस प्रीडिक्शन पर ट्रेंड एनालिस्ट की रिएक्शन की तो उनका कहना है कि, फिल्म एडवांस बुकिंग के आंकड़े सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी ज्यादा है, ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, ये फिल्म ओपनिंग डे में इतिहास रचने के लिए तैयार है।

मल्टीस्टारर है सकर्स
हालांकि अगर हम बात करें रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत फिल्म सर्कस की तो ये एक कॉमेडी जॉनर की फिल्म है। जिसमे रणवीर सिंह के अलावा जैकलीन फर्नाडिस, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार रिलीज हुई थी, उनकी ये फिल्म बॉक्स आफिस पर रिलीज के बाद ही फ्लॉप हो गई थी।

Related Articles

Back to top button