
खुद को हिंदी सिनेमा के सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक के रूप में स्थापित करने के बाद, आयुष्मान खुराना अब अपनी फिल्म अनेक की रिलीज के लिए तैयार हैं। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस शुक्रवार (27 मई) को रिलीज होगी। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले, आयुष्मान खुराना ने एक इंटरव्यू में हिंदी भाषा को लेकर अपनी राय साझा की।
और इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की सभी भाषाओं को एकसमान महत्व देना चाहिए।” क्योकि हम वास्तव में एक भाषा को सबसे आगे नहीं रख सकते। और इसी दौरान उन्होंने लोगों से देश की सभी भाषाओं को सम्मान के साथ स्वीकार करने का आग्रह भी किया।
बता दे कि आयुष्मान स्टारर थ्रिलर का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडियावर्क्स द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। और आयुष्मान खुराना फिल्म में पहली बार एक अंडरकवर पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगे। और इस फिल्म को अनुभव सिन्हा डायेरक्ट कर रहें है जिन्होंने इससे पहले आर्टिकल 15’ को भी डायेरक्ट किया था।