
रिपोर्ट – संदीप प्रसाद
रुद्रप्रयाग: बारिश ने पहाड़ों मे हालत बदतर कर दिये है. कल रात से लगातार हो रही बारिश ने सड़को पर लोगो की मुश्किलें बढा दी है. बद्रीनाथ हाईवे नरकोटा के समीप लगभग तीन घण्टे से बाधित है, लेकिन सोचने वाला विषय यह है मार्ग बन्द होने के बाद दो घण्टे तक जिम्मेदार संस्थाओ का ना कोई जिम्मेदार अधिकारी दिख रहे ना ही मलबा को हटाने वाली मशीने दिख रहे.
ऐसे मे लोगो का सिस्टम पर जमकर गुस्सा फूटा. वही मार्ग कई जगहो पर लोग खतरनाक चट्टानों के नीचे बैठ कर इंतजार करते नजर आए, अगर चट्टान खिसक जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. सड़क के दोनो ओर सैकड़ो लोग फंसे हुए है. बड़ी बात तो यही रही कि सुरक्षा को लेकर भी लापरवाही बरती जा रही है. सुरक्षा या पुलिस के जवान तक मौके पर नजर नही आए वही कुछ होमगार्ड के जवान सैकड़ो लोगो के बीच खड़े दिखे.
बाद मे पुलिस कर्मी मौके पर पहुँचे. गौर हो कि केंद्र सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है आलवेदर सड़क. लेकिन जिस तरह से प्राइवेट कंपनियों ने सड़को के बुरे हाल कर दिये है और जगह जगह डेन्जर जोन पैदा कर दिये है यह मुसाफिरो के लिए किसी बड़ी मुश्किल से कम नही है.









