बागेश्वर: घरेलू कलेश और आर्थिक तंगी के कारण महिला ने 3 बच्चों के साथ की सामूहिक आत्महत्या

उत्तराखंड के बागेश्वर शहर में महिला समेत 3 बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घरेलु कलेश और आर्थिक तंगी के कारण महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ की सामूहिक आत्महत्या की बात सामने आ रही है। ये चारों शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। वहीं महिला का पति 10 मार्च से लापता बताया जा रहा है। ये बागेश्वर नगर पालिका के घिरौली जोशीगांव की घटना है।

बागेश्वर. उत्तराखंड के बागेश्वर शहर में महिला समेत 3 बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घरेलु कलेश और आर्थिक तंगी के कारण महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ की सामूहिक आत्महत्या की बात सामने आ रही है। ये चारों शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। वहीं महिला का पति 10 मार्च से लापता बताया जा रहा है। ये बागेश्वर नगर पालिका के घिरौली जोशीगांव की घटना है।

बागेश्वर शहर के समीपवर्ती गांव घिरोली, जोशीगांव में किराये के मकान में रहने वाले कपकोट तहसील के शामा, भनार निवासी भूपाल राम के परिवार के 4 सदस्यों कि लाश मिली है। बताया जा रहा है,कि भूपाल राम लोगों से पैसे लेकर नौकरी लगाने के दावा करता था। समाज में उसकी देनदारी ज्यादा हो गयी थी, भूपाल राम 10 मार्च से फरार चल रहा है। घर के आर्थिक हालातों और भूपाल राम कि हरकतों से तंग आकर भूपाल राम कि पत्नी नंदी देवी ने सामूहिक रूप से अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी और एसडीएम हरगिरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ कर चारों शवों को मोर्चरी में रख दिया है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button