बलरामपुर : सपा नेता फिरोज पप्पू की दर्दनाक हत्या, इलाके में मचा हड़कंप…

बलरामपुर के तुलसीपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। दरसल, यहा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन की हत्या से दहशत फैल गई है। अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर की हत्या को अंजाम दिया है। घर के पास ही फिरोज पप्पू को गोली मारी गई है। हत्यारों ने दरिंदगी सारी हदें पार कर दीं। गोली मारने के बाद हत्यारों ने पूर्व अध्यक्ष का गला रेत दिया।

आपको बता दें, वर्तमान में फिरोज की पत्नी नगर पंचायत की चेयरपर्सन है। फिरोज और उनकी पत्नी निर्दलीय चेयरमैन चुनी गई थी। फिरोज पप्पू ने कुछ महिने पहले ही समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। घटना के बाद तुलसीपुर नगर में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना तुलसीपुर थाना क्षेत्र के जरवा रोड की है।

Related Articles

Back to top button