
दुनियाभर में कोरोना महामारी ने कहर मचा रखा है। भारत मे भी लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों ने BCCI को भी मुश्किलों में डाल दिया है। क्योंकि देश में लगातार कोरोना केस बढ़ने से IPL 2022 का आयोजन स्वदेश में हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

ऐसे मैं बीसीसीआई पिछले 2 सीजन की तरह इस बार भी IPL को विदेशी जमीन पर कराने की सोच रही है। और बताया जा रहा है कि बीसीसीआई IPL 2022 को साउथ अफ्रीका यह श्रीलंका में आयोजित कर सकती है। आपको बता दे कि आईपीएल 2022 वैसे भी कई मायनों में खास होने वाला है। क्योंकि इस बार IPL में टीमों की संख्या 8 से बढ़कर 10 हो गई है।