भराड़ीसैंण: CM पुष्कर धामी ने बच्चों संग मनाया फूलदेई पर्व, मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे पुष्पों की हुई वर्षा, देखिए तस्वीरें

उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों संग बड़ी धूम धाम से मनाया। लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित सीएम आवास पर बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की।

भराड़ीसैंण. उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों संग बड़ी धूम धाम से मनाया। लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित सीएम आवास पर बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। सीएम धामी ने लोक पर्व फूलदेई के शुभकामनाएं देते हुए कहा उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगे।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा लोक पर्व फूलदेई वृहद स्तर पर प्रति वर्ष मनाया जाएगा। सीएम ने कहा लोकपर्व ‘फुलदेई’ उत्तराखंड की संस्कृति को उजागर करता है और पहाड़ की परंपराओं को भी कायम रखे हुए है।

इससे पहले बुधवार को गैरसैंण के बच्चे भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंचे। जहां उन्होंने पारंपरिक लोकगीत के साथ भवन की दहलीज में फूल बिखरे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने बच्चो को गुड़ और टॉफी खिलाकर उन्हें लोकपर्व की बधाई दी।

बता दें, उत्तराखंड में मनाया जाने वाला लोकपर्व फूलदेई को फूल संक्रांति के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन घरों की देहरी को फूलों से सजाया जाता है। घर-मंदिर की चौखट का तिलक करते हुए ’फूलदेई छम्मा देई’ कहकर मंगलकामना की जाती है। फूलदेई छम्मा देई’ यानी यह देहरी फूलों से सजी रहे। घर खुशियों से भरा हो। सबकी रक्षा हो।

Related Articles

Back to top button