107 दिन में 3 हजार किलोमीटर का सफर कर दिल्ली पहुंची राहुल गांधी की यात्रा, साथ चल रहा लोगों का हुजूम

भारत जोड़ो यात्रा का दिल्ली में प्रवेश करने पर लोगों की जमकर भीड़ देखी जा रही है। दिल्ली में ठंड ने भी सितम ढा रखा है इसके बावजूद राहुल गांधी के साथ सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ा है और लोगों में बहुत ही उत्साह देखा जा रहा है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में आज सुबह-सुबह दिल्ली में पूरे जोर-शोर के साथ प्रवेश कर गई। इस यात्रा ने 107 दिन में करीब 3 हजार किलोमीटर का सफर पूरा करके शनिवार को 108वें दिन दिल्ली में प्रवेश किया है। भारत जोड़ो यात्रा का दिल्ली में आने के बाद बदरपुर सीमा पर जोरदार स्वागत किया गया। राहुल गांधी ने अपनी इस यात्रा को लेकर कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य आरएसएस और बीजेपी के नफरत से भरे संस्करण के विपरीत वास्तविक हिंदुस्तान का प्रदर्शन करना है, जहां लोग एक-दूसरे की मदद करते हैं। उन्होंने रैली को प्यार और समर्थन देने वाले लाखों लोगों का भी शुक्रिया अदा किया।

भारत जोड़ो यात्रा का दिल्ली में प्रवेश करने पर लोगों की जमकर भीड़ देखी जा रही है। दिल्ली में ठंड ने भी सितम ढा रखा है इसके बावजूद राहुल गांधी के साथ सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ा है और लोगों में बहुत ही उत्साह देखा जा रहा है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में लगभग 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह निजामुद्दीन, इंडिया गेट, आईटीओ, दिल्ली गेट और दरियागंज से होकर गुजरेगी और दोपहर में आश्रम में दो घंटे के ब्रेक के साथ लाल किले पर समाप्त होगी। यह यात्रा आज से 9 दिनों के लिए स्थगित की आएगी। यह यात्रा आज दिल्ली में रुकने के बाद 3 जनवरी को फिर से शुरू होगी।

राहुल गांधी कि दिल्ली में इस यात्रा में अभिनेता से नेता बने कमल हासन, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्य और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यातायात रूट निर्धारित किया है और यात्रियों को उन मार्गों के बारे में आगाह किया है जो भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होंगे। यात्रा के दौरान बदरपुर फ्लाईओवर, मीठा पुर चौक, प्रह्लाद पुर रेड लाइट, एमबी रोड, अपोलो फ्लाईओवर, मथुरा रोड, मथुरा रोड, ओखला मोड़ रेड लाइट, मोदी मिल फ्लाईओवर, एनएफसी रेड लाइट, आश्रम चौक, मूलचंद, एंड्रयूज गंज, पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक, एम्स प्रभावित होगा।

Related Articles

Back to top button