
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में शनिवार को दोपहर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यूपी मे 9 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। तबादला सूची के मुताबिक बीपी जोगदंड एडीजी महिला,बाल सुरक्षा संगठन, आरके स्वर्णकार कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर और राजीव कृष्ण एडीजी सतर्कता अधिष्ठान बने। डीजीपी मुख्यालय ने स्थानांतरण सूची जारी कर दी है।
यूपी में 9 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर
- बीपी जोगदंड एडीजी महिला,बाल सुरक्षा संगठन
- आरके स्वर्णकार कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर
- राजीव कृष्ण एडीजी सतर्कता अधिष्ठान बने
- अनुपम कुलश्रेष्ठ एडीजी आगरा जोन बनाए गए
- मोहित अग्रवाल एडीजी यूपी एटीएस बनाए गए
- नवीन अरोरा एडीजी तकनीकी सेवाएं बनाए गए.