
मिर्जापुर; नगर निकाय चुनाव के साथ यूपी में विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है. इस दोनों सीटों पर सपा व अपना दल (एस) के बीच कांटे की टक्कर है. अभी तक आए रुक्षानों के अनुसार दूसरे राउंड की गणना में सपा की कीर्ति कोल आगे आगे हैं. सपा को दूसरे राउंड में मिला 5,427 वोट मिले हैं. जबकि अपना दल एस की रिंकी कोल को 3,547 मत मिले हैं.
मिर्जापुर
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 13, 2023
➡️छानबे विधानसभा उप चुनाव में सपा हुई आगे
➡️पहले राउंड की गणना में सपा की कीर्ति कोल आगे
➡️सपा प्रत्याशी को पहले राउंड में 2620 मत मिले
➡️अपना दल एस की रिंकी कोल को 1846 मत मिले#Mirzapur pic.twitter.com/1eU9pGi7tu
तीसरा राउंड
तीसरे राउंड की मतगणना में सपा की कीर्ति कोल 3419 वोट से आगे हैं. कीर्ति कोल को 9,274 व अपना दल एस की रिंकी कोल 5,855 मत प्राप्त हुए हैं.
आप को बदा दें कि पहले यहां अपना दल एस की रिंकी कोल आगे चल रहीं थीं. छानबे सीट विधायक राहुल कौल के निधन के चलते रिक्त हुई थी. वहा अपना दल S के टिकट पर चुनाव जीते थे. अबकी बार अपना दल S ने दिवंगत विधायक राहुल कौल की पत्नी रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाया है.









