
आजमगढ़. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज आजमगढ़ जिले के प्रसिद्ध व पौराणिक धार्मिक स्थल दुर्वासा धाम पहुंचे। जहां उन्होने शिव मंदिर के गर्भ गिरी में रजत अच्छादित शिवलिंग का लोकार्पण व दुर्वासा धाम पर तमसा व मंजूषा नदी के संगम पर महिलाओं के लिए स्नानागार का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेंहनत के बल पर वे प्रदेश में 300 प्लस सीटों के साथ दोबारा सरकार बनायेगें। उन्होने कहा कि उनकी पार्टी का एक दो नहीं बल्कि दर्जनों पार्टीयों से गठबंधन हो चुका है, साथ ही उन्होने कहा कि जल्द ही प्रदेश में 6 रथ यात्राएं पार्टी निकालेगी।
आजमगढ़ के निजामाबाद विधानसभा के दुर्वासा धाम पर करीब तीन घंटे देर से पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केसरिया झंडा उड़ाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। जनसभास्थल पर उमड़ी भारी भीड़ को देखकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष काफी खुश नजर आये। इस दौरान उन्होने कहा कि प्रदेश जनता विकास, ईमानदारी, गरीबों कल्याण के नाम पर भाजपा को वोट देगी और पार्टी विकास के नाम पर वर्ष 2022 के चुनावी मैदान में कूदेगी। उन्होने कहा कि वे जनता की सेवा करने के लिए आये न की लूटने के लिए। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता ने सपा और बसपा के शासनकाल को देखा है।
प्रयागराज और आजमगढ़ में दलितों की हत्या के सम्बन्ध में सपा द्वारा सवाल खड़ा किये जाने पर उन्होने कहा कि योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में कोई दोषी बच नही सकता। क्योकि प्रदेश में कानून का राज है। उन्होने कहा कि अगर कोई गलती से भी किसी घटना को अंजाम देता है तो वह व्यक्ति बच नही सकता। गठगंधन के सवाल पर उन्होने कहा कि कई गठबधन नहीं बल्कि 20-25 गठबंधन भी हो चुके है। वे जल्द ही बलिया में राजभर समाज की रैली को सम्बोधित करने के लिए आ रहे है।
उन्होने कहा कि हमारे नेताओं ने तीन सौ प्लस का लक्ष्य दिया है, प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं कह सकता हू कि कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों के परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए, जनता का आर्शिवाद लेते हुए हम यह लक्ष्य हासिल करेगें। उन्होने कहा कि प्रदेश में 6 यात्राएं निकलने जा रही है, जल्द ही इसकी तिथि की घोषणाएं भी कर दी जायेगी।