
लखनऊ- बीजेपी पार्टी…देश की सत्ताधारी पार्टी एक बार फिर से बड़े पैमाने पर पार्टी से लोगों की जोड़ने की कवायद में जुट गई है. बीजेपी का 2 सितंबर से शुरू सदस्यता अभियान होगा.
इसी को लेकर आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर बैठक होगी.सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है.प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशालाएं हो रही है.
प्रदेश पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों की बैठक होने वाली है. बता दें कि प्रदेश मुख्यालय पर होने वाली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी शामिल होंगे. प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे.









