भाजपा की सुषमा और सपा की वंदना मिश्रा ने डाला वोट, सपा प्रत्याशी बोली EVM खराब होने से दिक्कत…

उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में नगरीय निकाय प्रमुखों के चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज हो रहा हैं। लखनऊ से भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल व सपा की प्रत्याशी वंदना मिश्रा ने भी वोट डाल दिया हैं।

लखनऊ से भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने मतदान किया। उन्होंने एमिटी स्कूल सेक्टर 8 वृन्दावन में मतदान हैं। वही समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ने भी अपना वोट डाला हैं। इस दौरान उन्होंने EVM मशीन के खराब होने की बात कही हैं। उन्होंने बताया कि EVM में थोड़ी समस्या हुई थी। नगर अब उसे सही कर दिया गया हैं।

9 मंडलों के 37 जिलों और 10 नगर निगमों में मतदान होगा। 10 नगर निगमों में 830 वार्डों, 9699 मतदान केंद्रों और नगर निगमों में 2658 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण का मतदान 11 मई को होगा, जबकि मतगणना 13 मई को होगी।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 2.4 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सभी पदों पर पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ा जा रहा है। ये स्थानीय निकाय चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टियों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा पेश करेंगे।

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, 37 जिलों के मतदाता 10 महापौरों और 820 नगरसेवकों सहित 7,593 प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए पहले चरण के मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पहले चरण में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के 103 पदों और नगर पालिका परिषद सदस्यों के 2,740 पदों के लिए मतदान होगा। इसके अलावा, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे 275 उम्मीदवारों और नगर पंचायत सदस्य के 3,645 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे।

पहले चरण में कुल 44,232 उम्मीदवार मैदान में हैं। एसईसी के अधिकारियों ने कहा कि 10 नगरसेवकों सहित 85 प्रतिनिधि पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

इन जिलों में हो रहा चुनाव

जिन जिलों में पहले चरण में मेयर का चुनाव होगा उनमें उत्तर प्रदेश के 9 मंडलों के शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर यानी सहारनपुर, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी में मतदान हो रहा है।

यूपी के स्थानीय निकाय चुनाव में प्रमुख नेताओं ने वोट डाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में मतदान किया, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में अपना वोट डालेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक क्रमश: प्रयागराज और लखनऊ में वोट डालेंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी लखनऊ में वोट डालेंगे.

पुलिस के मुताबिक, 19,880 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर, 1,01,477 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 47,985 होमगार्ड, प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी की 86 कंपनियां, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 35 कंपनियां और 7,500 अंडर ट्रेनिंग सब इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। चुनाव का सुचारू संचालन हो गया है।

Related Articles

Back to top button
Live TV