
भारतीय जनता पार्ट्री के सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह को प्रशासन की तरफ से अयोध्या चलो जनचेतना रैली निकालने की मंजूरी नहीं मिली है। बृजभूषण सिंह ने अपनी जन चेतना रैली को रद्द करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि कोर्ट का सम्मान करते हुए रैली रद्द की है। रैली स्थगन की सूचना देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट की है।
एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से शुक्रवार को ब्रजभूषण शरण सिंह ने रैली को स्थगित करने की जानकारी दी। ब्रजभूषण शरण ने पोस्ट से अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि 5 जून को होने वाली जनचेतना रैली स्थगित कर दी गई है। ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कोर्ट का सम्मान करते हुए जनचेतना रैली को रद्द किया हैं। मेरे ऊपर गलत आरोप लगाए गए हैं।
वहीं बतादें कि खाप पंचायत और पहलवान ब्रजभूषण के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बीते दिन मुज़फ्फर नगर हुई पंचायत के बाद भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अब पहलवान और खाप चौधरी पीछे नहीं हटेंगे. खाप पंचायत में पहलवानों के समर्थन में बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि खाप प्रतिनिधि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। पहलवान किसी जाति के नहीं हैं, इनकी जाति तिरंगा है। ‘हम भी विदेश में पार्टी का नहीं,देश का झंडा लेकर जाते हैं।’ अगर न्याय नहीं मिलता तो पूरे देश में ये लड़ाई लड़ेंगे।”