BREAKING: मशहूर शायर वसीम बरेलवी का कार का एक्सीडेंट, दिल्ली के अस्पताल में हुए भर्ती

बरेली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर शायर वसीम बरेलवी सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। मशहूर शायर वसीम बरेलवी का कार का दिल्ली से बरेली आते समय एक्सीडेंट हुआ। वसीम बरेलवी की कार टैंकर से टकराने से सड़क हादसा हुआ है।

बरेली. बरेली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर शायर वसीम बरेलवी सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। मशहूर शायर वसीम बरेलवी का कार का दिल्ली से बरेली आते समय एक्सीडेंट हुआ। वसीम बरेलवी की कार टैंकर से टकराने से सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में शायर वसीम बरेलवी के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल वसीम बरेलवी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के मुताबिक, मशहूर शायर वसीम बरेलवी का कार का एक्सीडेंट हुआ है। वसीम बरेलवी का दिल्ली से बरेली आते समय एक्सीडेंट हुआ है। बताया जा रहा है, प्रोफेसर वसीम बरेलवी की कार टैंकर से टकराई है। हादसे में शायर वसीम बरेलवी के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। घायल वसीम बरेलवी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में वसीम बरेलवी के साथ शायर अकील नोमानी भी उनके साथ मौजूद थे।

बताया जा रहा है, वसीम बरेलवी बहरीन में मुशायरा पढ़ने के लिए गए थे। फ्लाइट से रविवार को दिल्ली लौटे थे। मीरगंज कस्बे के रहने वाले शायर अक़ील नोमानी भी साथ थे। क्रेटा कार शाम क़रीब चार बजे हापुड़ के पास एक ट्रक से टकरा गई। हालांकि वसीम बरेलवी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Live TV