By-Election Result: रामपुर में ढहा सपा का किला, बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

रामपुर से आकाश सक्सेना ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। आकाश सक्सेना ने सारे रिकार्ड तोड़ कर रामपुर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

रामपुर से आकाश सक्सेना ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। आकाश सक्सेना ने सारे रिकार्ड तोड़ कर रामपुर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीजेपी के आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 34112 वोटों से मात दी है। इससे पहले यहां से आजम खान विधायक थे।

गौरतलब है कि यूपी में 3 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। रामपुर में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आसिम रजा और BJP प्रत्याशी आकाश सक्सेना मैदान में थे। मैनपुरी से डिंपल यादव और रघुराज शाक्य मैदान में थे। वहीं खतौली में आरएलडी-सपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया और बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के बीच कांटे की टक्कर है।

मैनपुरी सीट पर उपचुनाव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण हो रहा है। रामपुर सीट पर सपा नेता आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के कारण खाली हुई थी। वहीं खतौली में विक्रम सिंह सैनी को 2013 मुजफ्फरनगर दंगों के एक मामले में 2 साल की सजा के बाद आयोग्य घोषित किये जाने के कारण हो रहा है।

Related Articles

Back to top button